राष्ट्रीय
आय :
राष्ट्रीय आय किसी देश की ओर से एक वर्ष में उत्पादित सभी वस्तुओं और
सेवाओं की कीमत है। यहां यह गौर करना जरूरी है कि वस्तुओं और सेवाओं में अंतिम या
सिर्फ वही वस्तुएं या सेवाएं ही शामिल हैं, जिनका उपयोग खपत में होता है न कि
दोबारा उत्पादन में। राष्ट्रीय आय के आंकड़ों से हम यह जान सकते हैं कि
अर्थव्यस्था में विकास हो रहा है या नहीं। अगर राष्ट्र की वास्तविक आय पिछले साल
की तुलना में ज्यादा दिख रही है तो इसमें से महंगाई दर को घटा कर हम ग्रोथ की वास्तविक
दर पता चला सकते हैं।
प्रति
व्यक्ति आय :
प्रति व्यक्ति आय वह पैमाना है जिसके जरिए यह पता चलता है कि किसी क्षेत्र
में प्रति व्यक्ति की कमाई कितनी है। इससे किसी शहर, क्षेत्र या देश में रहने वाले लोगों
के रहन-सहन का स्तर और जीवन की गुणवत्ता का पता चलता है। देश की आमदनी में कुल
आबादी को भाग देकर प्रति व्यक्ति आय निकाली जाती है।
Souce of This Article
Many articles on this site is taken from other educational sites. For orginial Article Please Visit @ money.bhaskar.com